पटना विवि परिसर में अध्यक्ष उम्मीदवार के साथ मारपीट

पटना : सोमवार को पटना विश्वविद्यालय परिसर में डीन ऑफिस के सामने एनएसयूआइ से छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे सैयद रजा अली पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें लाठी-डंडे से नकाबपोश लोगों ने बुरी तरह पीटा. जिसके कारण उनका सिर फट गया है. घटना की जानकारी मिलने […]

पटना : सोमवार को पटना विश्वविद्यालय परिसर में डीन ऑफिस के सामने एनएसयूआइ से छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे सैयद रजा अली पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें लाठी-डंडे से नकाबपोश लोगों ने बुरी तरह पीटा. जिसके कारण उनका सिर फट गया है. घटना की जानकारी मिलने पर अन्य छात्र जुटे तो मारपीट करने वाले फरार हो गये.
इस संबंध में सैयद रजा अली ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत की है. पीरबहोर थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर, हमलावरों की शिनाख्त के लिए विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को खंगाला गया है. जिसमें दो-तीन नकाबपोश युवक नजर पड़े हैं, जो मारपीट कर भाग रहे हैं. इस घटना की कई संगठनों ने निंदा की है.
पटना विश्वविद्यालय में छात्र नेता सैयद अली राजा हाशमी पर सोमवार की शाम हुए जानलेवा हमले की एआइएसएफ ने घोर निंदनीय बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है. एआइएसएफ ने कहा है कि अभी हाल हीं में मारपीट एवं दहशत फैलाने वाली घटनाओं से छात्र-छात्राएं भयभीत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >