मसौढ़ी : बच्चाचोर के शक में दो महिलाओं समेत पांच को पीटा, पुराने कपड़ों की गांठ देखकर हुआ शक

पटना : मॉब लिंचिंग रोकने को मुखिया-वार्ड पार्षद की मदद लेगी पुलिस : डीजीपी पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है. राज्य में मॉब लिचिंग की घटनाओं को रेाकने के लिये पुलिस मुखिया और वार्ड पार्षदों की भी मदद लेगी. […]

पटना : मॉब लिंचिंग रोकने को मुखिया-वार्ड पार्षद की मदद लेगी पुलिस : डीजीपी
पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है. राज्य में मॉब लिचिंग की घटनाओं को रेाकने के लिये पुलिस मुखिया और वार्ड पार्षदों की भी मदद लेगी.
इनके जरिये लोगों को बताया जायेगा कि कोई घटना होने पर वे हिंसा करने की जगह पुलिस को सूचना दें. पुलिस भी भीड़ को उग्र करने वाले तत्वों पर शिकंजा कसेगी. पटना में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने दो लोगों को मार डाला. पुलिस इसकी साजिश के एंगिल से भी जांच कर रही है.
सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाने वाले समूह की पहचान की जा रही है. डीजीपी ने आशंका प्रकट की है कि कुछ लोग सामाजिक विघटन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. घटना में पुलिस की भूमिका काे लेकर उनका कहना था कि पुलिस ने समय से पहुंचकर कई लोगों की जान बचायी. पटना की घटना पर डीजीपी ने स्थानीय प्रशासन से बात भी की और जन जागृति पैदा पैदा करने की भी सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >