आज आयेंगे उपराष्ट्रपति सात घंटे रहेंगे पटना में

पटना : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को पटना प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान यहां लगभग सात घंटे रहने की संभावना है. दिन के 11 बजकर 15 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति का विशेष विमान आयेगा. इस दौरान 11:20 बजे उनके स्वागत के लिए राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मेयर सीता साहू से लेकर […]

पटना : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को पटना प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान यहां लगभग सात घंटे रहने की संभावना है. दिन के 11 बजकर 15 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति का विशेष विमान आयेगा. इस दौरान 11:20 बजे उनके स्वागत के लिए राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मेयर सीता साहू से लेकर अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे.
इसके बाद 11:55 में उपराष्ट्रपति पटना विवि के साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे. बीच में एक घंटा विश्राम रहेगा. फिर 2:45 बजे कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल में कार्यक्रम के लिए जायेंगे. इसके बाद 3:35 बजे गर्दनीबाग स्थिति पटना हाइस्कूल के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे. लगभग पांच बजकर 15 मिनट पर एयरपोर्ट चले जायेंगे. इसके बाद लगभग पांच मिनट का विदाई मिलन कार्यक्रम होगा. फिर विशेष विमान से वापस लौट जाने का कार्यक्रम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >