पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का हंगामा

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में करीब आधा दर्जन छात्र संघ नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने गुरुवार की शाम जबरदस्त हंगामा किया. छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराज थे. इनकी सबसे बड़ी नाराजगी की वजह पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पांच माह में लेने का निर्णय रहा. विद्यार्थियों का कहना […]

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर में करीब आधा दर्जन छात्र संघ नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने गुरुवार की शाम जबरदस्त हंगामा किया. छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नाराज थे.
इनकी सबसे बड़ी नाराजगी की वजह पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पांच माह में लेने का निर्णय रहा. विद्यार्थियों का कहना था कि सेमेस्टर की परीक्षा समय से काफी पहले ली जा रही है. इसके अलावा विद्यार्थी छात्राओं से एडमिशन फीस वसूली को लेकर भी नाराज थे. हंगामा के दौरान विद्यार्थियों ने काॅलेज परिसर में ताला जड़ दिया. हालांकि बाद में विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय प्रशासन ने बातचीत की, जिसके बाद विद्यार्थियों ने हंगामा शांत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >