केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए राज्यसभा सांसदों का कोटा बढ़ाने की मांग आरजेडी सांसद ने उठायी

नयी दिल्ली : आरजेडी के सांसद ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के दाखिले के लिए राज्यसभा सदस्यों का कोटा बढ़ाने की मांग उठायी. उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान आरजेडी के अहमद अशफाक करीम ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए राज्यसभा सांसदों […]

नयी दिल्ली : आरजेडी के सांसद ने बुधवार को केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के दाखिले के लिए राज्यसभा सदस्यों का कोटा बढ़ाने की मांग उठायी. उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान आरजेडी के अहमद अशफाक करीम ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए राज्यसभा सांसदों और लोकसभा सांसदों का कोटा 10-10 है. उन्होंने कहा कि दस के कोटे का मतलब है कि एक सांसद, चाहे वह लोकसभा का हो या राज्यसभा का हो, दस बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की सिफारिश कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद का क्षेत्र सीमित होता है और वह एक खास क्षेत्र में ही केंद्रीय विद्यालय में बच्चे के प्रवेश की सिफारिश कर सकते हैं. करीम ने कहा, ”राज्यसभा सदस्य पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए उसका क्षेत्र व्यापक होता है. इसे देखते हुए राज्यसभा सदस्यों का केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के प्रवेश की सिफारिश का कोटा 10 से अधिक किया जाना चाहिए, ताकि वह राज्य के किसी भी हिस्से में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए सिफारिश कर सके.” विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >