पटना : सुरक्षा सुनिश्चित करने को उपडाकघरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

पटना : डाकघरों में असामाजिक तत्वों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डाक विभाग ने सूबे के सभी उप डाकघरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी डाक विभाग (बिहार परिमंडल) के निदेशक (मुख्यालय) शंकर प्रसाद ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक दर्जन […]

पटना : डाकघरों में असामाजिक तत्वों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डाक विभाग ने सूबे के सभी उप डाकघरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का फैसला लिया है. इस बात की जानकारी डाक विभाग (बिहार परिमंडल) के निदेशक (मुख्यालय) शंकर प्रसाद ने मंगलवार को दी.
उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक दर्जन से अधिक उप डाकघरों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके लिए संबंधित मंडल अधीक्षक से प्रस्ताव मांगा गया है. प्रसाद ने बताया कि इन डाकघरों में चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. बिहार में उप डाकघरों की संख्या 1230 हैं. इनमें पटना में 95 उप डाकघर हैं. प्रस्ताव मिलते ही कैमरे लगाने का काम शुरू हो जायेगा. कैमरे की निगरानी के लिए एक मॉनिटरिंग सेल भी तैयार किया जायेगा. इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >