हाजीपुर में प्रेमी ने बनाया था शारीरिक संबंध
पटना : नौबतपुर की 10वीं की छात्रा से गैंगरेप के आरोप में प्रेमी सह दोस्त सुबोध कुमार को पटना पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. छात्रा के पुलिस के समक्ष दिये गये बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार प्रेमी सुबोध व दो अन्य लोगों ने हाजीपुर इलाके में छात्रा से दुष्कर्म किया था.
हालांकि कोर्ट में छात्रा का 164 के तहत बयान दर्ज नहीं हुआ है. मेडिकल जांच पूरी हो गयी है. दो और आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि सोमवार को छात्रा दोस्त सुबोध के साथ छपरा स्थित मंदिर में गये थे.
वहां से वे दोनों सोनपुर गये. दोस्त के कहने पर छात्रा उसके एक रिश्तेदार के हाजीपुर स्थित घर जाने के लिए निकली. बीच रास्ते में ही एक सुनसान स्थल पर छात्रा के साथ दोस्त ने शारीरिक संबंध बनाया. इसी दौरान दो और लोग आ गये और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
उठ रहे सवाल
1. क्या छात्रा ने गलत बयान दिया है? सोमवार को उसने पहले जानकारी दी थी कि दोस्त सुबोध को कुछ लोगों ने बंधक बना कर फिर गलत किया था. फिर उसने बयान क्यों पलट दिया?
पुलिस – न्यायालय में 164 का बयान कराया जायेगा. जिससे पूरी तरह मामला स्पष्ट हो जायेगा. फिलहाल जो बयान छात्रा ने दिया है, उसके अनुसार घटना को अंजाम देने में सुबोध भी शामिल था.
2. छात्रा के साथ घटना हाजीपुर में हुई और वह सुबोध के साथ जेपी सेतु होते हुए वाल्मी पहुंची. वाल्मी के पास ही कपड़ा दुकान में ही जिंस पैंट खरीदने का निर्णय क्यों लिया? जबकि छात्रा रक्तस्राव से परेशान थी.
पुलिस-इस सवाल को लेकर सुबोध से पूछताछ की गयी थी. इस पर सुबोध ने यह जानकारी दी है कि हाजीपुर से पटना लौटने के क्रम में कई दुकानें मिली थी, लेकिन वहां काफी भीड़-भाड़ थी.
