पटना : कचरा बना है मुसीबत, नहीं हो रहा ग्राउंड पीच बनाने का काम

पटना : गर्दनीबाग व अगमकुआं स्थित सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट पर कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाना है. गर्दनीबाग में नूतन राजधानी व पाटलिपुत्र अंचल के सेकेंडरी प्वाइंट हैं, जहां से कचरा हटा लिया गया है और ग्राउंड पीचिंग का काम भी पूरा कर लिया है. अब ट्रांसफर स्टेशन बनाने को लेकर कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू किया जायेगा. वहीं, […]

पटना : गर्दनीबाग व अगमकुआं स्थित सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट पर कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाना है. गर्दनीबाग में नूतन राजधानी व पाटलिपुत्र अंचल के सेकेंडरी प्वाइंट हैं, जहां से कचरा हटा लिया गया है और ग्राउंड पीचिंग का काम भी पूरा कर लिया है. अब ट्रांसफर स्टेशन बनाने को लेकर कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू किया जायेगा. वहीं, अगमकुआं में बांकीपुर, कंकड़बाग, पटना सिटी और अजीमाबाद अंचलों के अलग-अलग सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट हैं, जहां से कचरा हटाना निगम के लिए मुसीबत बना है. ग्राउंड पीचिंग को लेकर मेटेरियल रखा है.
लेकिन, काम शुरू नहीं किया जा रहा है. अगमकुआं स्थित सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंटों पर बारिश की वजह से रोजाना कचरे का उठाव नहीं हो रहा है. ऑटो टीपर की लंबी-लंबी कतार खड़ी रहती है. यही स्थिति बैरिया स्थित कचरा डंपिंग यार्ड की है. कचरा डंपिंग यार्ड पर जाने वाली सड़क जर्जर है, जिसे बारिश से पहले बनाने की योजना थी. लेकिन, कार्यपालक अभियंता की अनदेखी की वजह से सड़क अब तक बन कर तैयार नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >