दानापुर : शॉर्ट सर्किट से जूते के शो रूम में लगी आग, हड़कंप

दानापुर : मार्शल बाजार मोड़ के समीप मंगलवार को शॉट सर्किट से एक्शन शो रूम व गोदाम में अचानक आग लग गयी. अगलगी में लाखों का सामान जल कर राख हो गया. अगलगी की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता के तीन दमकल गाड़ी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का […]

दानापुर : मार्शल बाजार मोड़ के समीप मंगलवार को शॉट सर्किट से एक्शन शो रूम व गोदाम में अचानक आग लग गयी. अगलगी में लाखों का सामान जल कर राख हो गया. अगलगी की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता के तीन दमकल गाड़ी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. मंगलवार की दोपहर अचानक मार्शल बाजार मोड़ स्थित एक्शन शो रूम के ऊपर स्थित गोदाम में शॉट सर्किट से आग लग गयी.
देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर पूरा गोदाम को अपने चपेट में ले लिया. गोदाम से उठती आग की लपट देख आस पास के लोग आग बुझाने दौड़े पर आग की लपट देख सभी की हिम्मत जवाब देने लगी. अगलगी से आसपास के दुकानदार अपने समान की सुरक्षा में लगे रहे. दुकानदार बीरू ने बताया कि शॉट सर्किट के कारण दुकान के गोदाम में आग लग गयी.
गोदाम में माल रखा हुआ था. आग लगी के समय दुकान में स्टॉफ और मैं था. अचानक दुकान के ऊपर स्थित गोदाम से धुआं आने लगा जब तक कुछ समझते तब तक और आग की लपट निकलने लगी. अगलगी में लाखों का माल जल कर राख हो गया.
फायर अधिकारी जेजे राम मंडल ने बताया कि शॉट सर्किट से शो रूम में आग लगी है. उन्होंने बताया कि तीन दमकल गाड़ी से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया है. उन्होंने बताया कि जले हुए माल का आकंलन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >