पटना : गर्मी और ऊमस से अगले एक दो दिनों तक लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. कुछ एक जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है.
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयेगी और लोगों को तेज ऊमस से राहत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण लोकल साइक्लोनिक सिस्टम डेवलप हुआ है. जिसका फायदा मिलेगा. वहीं सोमवार को भी कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश हुई. इसके बाद मौसम ने थोड़ा राहत दिया. सोमवार को रविवार के मुकाबले दो डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गया, पूर्णिया व भागलपुर का तापमान पटना से कम रहा.
