पटना :देशी-विदेशी पर्यटकों को मिलेगी हर सुविधा बनेगा रोड मैप

पटना : बिहार में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग अगले तीन माह में रोड मैप तैयार कर लेगा. विभाग इको टूरिज्म को बढ़ावा देने व पर्यटकों को यहां की संस्कृति व पौराणिक कथाओं से पूरी तरह से परिचित कराने के लिए विभिन्न जिलों के डीएम से भी सहयोग मांगा गया […]

पटना : बिहार में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग अगले तीन माह में रोड मैप तैयार कर लेगा. विभाग इको टूरिज्म को बढ़ावा देने व पर्यटकों को यहां की संस्कृति व पौराणिक कथाओं से पूरी तरह से परिचित कराने के लिए विभिन्न जिलों के डीएम से भी सहयोग मांगा गया है कि उनके जिले में कौन सा स्थान है, जिसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है. पर्यटकों को सारी सुविधाएं आॅनलाइन दी जायेंगी. पर्यटन विभाग पहली बार मेंटेनेंस पॉलिसी बना रहा है. बिहार के प्रसिद्ध स्थलों पर भीड़ होने के बाद भी पर्यटकों को सुविधा नहीं दी जाती है़ लेकिन, पॉलिसी तैयार होने के बाद छोटे-बड़े सभी जगहों पर पर्यटकों को रहने में परेशानी नहीं होगी.
ऐसे किया जायेगा पर्यटकों को आकर्षित n सभी धार्मिक स्थल व पर्यटक स्थल के लिए बनायी जायेगी कनेक्टिविटी. n सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी पर्यटन स्थल पर पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरा रहेगा. n बिहार की पौराणिक कथाओं और संस्कृतिसे पर्यटकों को परिचित कराने को गाइड रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >