खुसरूपुर : दुनिया के समक्ष मजबूत देश बनकर उभरा है भारत

खुसरूपुर : रविवार को पटना साहिब के सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार खुसरूपुर नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया. रविशंकर प्रसाद का भाजपा कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया. रविशंकर प्रसाद खुसरूपुर के स्टेशन रोड से पैदल भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यालय मां वैष्णो देवी मार्केट पहुंचे. पार्टी कार्यालय […]

खुसरूपुर : रविवार को पटना साहिब के सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार खुसरूपुर नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया.
रविशंकर प्रसाद का भाजपा कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया. रविशंकर प्रसाद खुसरूपुर के स्टेशन रोड से पैदल भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यालय मां वैष्णो देवी मार्केट पहुंचे. पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत पूरी दुनिया के समक्ष एक मजबूत देश बनकर उभरा है.
यह उनकी नहीं ,जनता की जीत है. खुसरूपुर क्षेत्र के वरिष्ठ जदयू नेता राम कुमार ने सभा को संबोधित किया. मौके पर स्थानीय विधायक रणविजय सिंह, विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, राम कुमार, संजय कुमार, मनोज यादव, श्रावण यादव, रंजीत यादव, मुरारी शर्मा, सच्चिदानंद सिंह, विवेक वर्मा, प्रीति कुमारी, दीपक कुमार लाल उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >