बिहार के हर कॉलेज में बनेंगे साइबर योद्धा

प्रभात खबर के महिला सुरक्षा अभियान में जेएस गंगवार की घोषणा पटना : राज्य में साइबर अपराध की बढ़ती तादाद को देखते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने सूबे के हर कॉलेज में साइबर योद्धा तैयार करने का प्लान बनाया है. कॉलेज के एक प्रोफेसर के साथ ही दो छात्रों को साइबर अपराध के खतरों को […]

प्रभात खबर के महिला सुरक्षा अभियान में जेएस गंगवार की घोषणा
पटना : राज्य में साइबर अपराध की बढ़ती तादाद को देखते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने सूबे के हर कॉलेज में साइबर योद्धा तैयार करने का प्लान बनाया है.
कॉलेज के एक प्रोफेसर के साथ ही दो छात्रों को साइबर अपराध के खतरों को लेकर जन जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. इसके लिए नयी दिल्ली के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग यानी सीडैक के साथ बातचीत चल रही है.
सीडैक के प्रशिक्षक सभी साइबर योद्धाओं को प्रशिक्षित करेंगे और उन्हें साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की अगुआई के लिए तैयार करेंगे. आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी जेएस गंगवार ने प्रभात खबर के महिला सुरक्षा अभियान कार्यक्रम में इसकी घोषणा की. प्रभात खबर के सुरभि क्लब के बैनर तले मगध महिला कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि हमलोगों ने इसके लिए तैयारी कर ली है, जल्द ही इसे लागू किया जायेगा.
साइबर क्राइम के लिए तैयार हो रही नेशनल वेबसाइट
गंगवार ने बताया कि भारत सरकार साइबर क्राइम की शिकायत के लिए एक नेशनल वेबसाइट (साइबर कोऑर्डिनेशन जीओवी डॉट इन) तैयार कर रही है.
इस वेबसाइट पर देश के किसी भी हिस्से से शिकायत की जा सकेगी. शिकायत करने के बाद उस शिकायत को संबंधित साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया जायेगा. इसके बाद वहां का साइबर सेल शिकायतों पर कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यालय के साथ हमने सभी जिलों में साइबर सेल बनाया है ताकि साइबर क्राइम की समस्याओं पर लगाम लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >