खगौल : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर दो माह के राशन व केरोसिन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने उसकी दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया. शिवाला मोड़ पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पवन मांझी द्वारा लगातार दूसरे माह सस्ती दर पर मिलने वाले अनाज एवं केरोसिन से वंचित किये जाने के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गये.
राशन- केरोसिन के लिए लाभार्थियों का प्रदर्शन
खगौल : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पर दो माह के राशन व केरोसिन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने उसकी दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया. शिवाला मोड़ पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार पवन मांझी द्वारा लगातार दूसरे माह सस्ती दर पर मिलने वाले अनाज एवं केरोसिन से […]

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की अनेक महिला व पुरुष लाभार्थी हाथ में कार्ड लेकर दो घंटे तक विरोध- प्रदर्शन करते रहे. वहीं, कई महिलाओं ने बताया कि पिछले दो वर्ष से ऑन लाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया है , पर अभी तक राशन कार्ड बन कर नहीं आया. सूचना मिलने पर सरारी पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार ने वंचितों से बात कर उच्च अधिकारियों से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया.