पटना : कोर्ट में पेशी के दौरान मुलाकातियों पर सीसीटीवी से नजर

पटना : कोर्ट परिसर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने व परिसर की सुरक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान आसपास के दुकानों व मुलाकातियों के बैठने की स्थल की जांच की गयी. साथ ही सभी संभावित घटनाओं के दौरान सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी […]

पटना : कोर्ट परिसर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने व परिसर की सुरक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान आसपास के दुकानों व मुलाकातियों के बैठने की स्थल की जांच की गयी. साथ ही सभी संभावित घटनाओं के दौरान सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी हुई. डीएम ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में दो दर्जन से अधिक और सीसीटीवी कैमरों को लगाया जायेगा. कैमरों की मॉनिटरिंंग की व्यवस्था भी ठीक की जायेगी.
सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर कैमरों को लगा दिया जायेगा. इसके अलावा आसपास की दुकानों की निगरानी की भी व्यवस्था की जायेगी. अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई होगी. बतौर डीएम कोर्ट में पेशी के दौरान आपराधिक केस में आने वाले आरोपितों के मुलाकातियों पर विशेष नजर रहेगी. आसपास के होटलों में ठहरने वालों पर निगरानी रखने के लिए निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >