दनियावां : पूर्वोतर राज्यों के विकास से ही होगा देश का विकास

दनियावां : पूर्वोतर राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूर्णतः सुरक्षित है. यह देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में साबित कर दिया है. यह बातें केंद्रीय कानून, आइटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दनियावां में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रविवार को कही. […]

दनियावां : पूर्वोतर राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश पूर्णतः सुरक्षित है. यह देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में साबित कर दिया है. यह बातें केंद्रीय कानून, आइटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दनियावां में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में रविवार को कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांवों और किसानों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है. उनकी प्राथमिकता पिछड़े राज्यों खासकर पूर्वी राज्यों का विकास है. इसके अंतर्गत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.
राज्य सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश और केंद्र में नरेंद्र मोदी काम में विश्वास करते हैं. उन्होंने कहा कि जिसने भी पीएम के प्रति अपशब्द बोला उसे जनता ने कहीं का नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने दनियावां आया हूं. विभिन्न कार्यकर्ताओं ने दनियावां में पेयजल एवं सिंचाई की समस्याओं को रखा. इस पर मंत्री ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने की बात बतायी. इस दौरान दनियावां प्रखंड की ओर से कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अभिनंदन पत्र व स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. मंत्री ने भी एनडीए कार्यकर्ताओं को फूल की माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.
सभा को पूर्व स्थानीय विधायक रणविजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य रामजी सिंह, बाढ़ जिला अध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह, विष्णु नारायण, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, सोहावन गोप, प्रखंड प्रमुख मुनिंद्र, लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप, रणधीर कुमार मुन्ना कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया.
बाजार में चाय पी चुनावी घोषणा की याद दिलायी : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह से निकलने के बाद दनियावां बाजार के चाय दुकानदार रामबाबू के दुकान पहुंचकर चाय पीया. उन्होंने दुकानदार को चुनाव प्रचार क्रम की बातों की याद दिलायी, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि जीतने के बाद पुनः चाय पीने आऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >