पटना : यूजीसी नेट का रिजल्ट हुआ जारी

पटना : यूजीसी नेट रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया. रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट पर जारी किया गया लेकिन रिजल्ट का लिंक ntanet.nic.in पर नहीं आ सका. कुछ दिनों पहले एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की थी. करीब छह लाख उम्मीदवार इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. […]

पटना : यूजीसी नेट रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया. रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट पर जारी किया गया लेकिन रिजल्ट का लिंक ntanet.nic.in पर नहीं आ सका. कुछ दिनों पहले एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की थी.
करीब छह लाख उम्मीदवार इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. एनटीए ने नेट परीक्षा की आंसर-की एक जुलाई को जारी कर दी थी. एनटीए नेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 3 जुलाई शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था. आंसर-की से पहले एनटीए ने रिस्पॉन्स शीट जारी की थी जिसमें उम्मीदवार देख सकते थे कि उन्होंने प्रश्नों के क्या क्या उत्तर दिये हैं.
परीक्षा में 6,81,718 उम्मीदवार बैठे थे. परीक्षा 20 जून से 26 जून के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गयी थी. यह परीक्षा सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलों के लिए आयोजित की जाती है. बिना यूजीसी नेट की परीक्षा पास किये कोई भी अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर नहीं बन सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >