इस बार 107 लोगों की लू से हुई मौत, मिला मुआवजा

पटना : इस बार राज्य में लू से 107 लोगों की मौत हो गयी है. इन्हें चार-चार लाख का मुआवजा दिया जा चुका है. विस में यह जानकारी आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने दी. उन्होंने कहा कि लू से सबसे ज्यादा औरंगाबाद जिले में 54 के अलावा गया में 39 व नवादा में 14 […]

पटना : इस बार राज्य में लू से 107 लोगों की मौत हो गयी है. इन्हें चार-चार लाख का मुआवजा दिया जा चुका है. विस में यह जानकारी आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने दी. उन्होंने कहा कि लू से सबसे ज्यादा औरंगाबाद जिले में 54 के अलावा गया में 39 व नवादा में 14 लोगों की मौत हुई है. विधायक अनिल सिंह ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से इस मामले को उठाया था.

इसमें लू से मरने वाले लोगों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की गयी थी. इस पर विभागीय मंत्री ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट होना अनिवार्य है, लेकिन अगर किसी के पास यह रिपोर्ट नहीं है, तो गठित टास्क फोर्स संबंधित व्यक्ति का स्थल निरीक्षण कर अनुदान दिया जा सकता है.
176 पीएचसी उत्क्रमित हो गये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सुबोध राय के सवाल पर कहा कि 176 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को उत्क्रमित करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील कर दिया गया है. अब खाली पड़े इन 176 भवनों में आयुष चिकित्सा की सुविधा शुरू की गयी है. इन भवनों में राजकीय औषधालय को शिफ्ट किया गया है. कई स्थानों पर यह काम चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >