पटना : दागी अंचल निरीक्षक-थानेदारों की 18 दिनों में जायेगी कुर्सी

पटना : दागी अंचल निरीक्षक व थानेदारों की कुर्सी 18 दिनों में चली जायेगी. एडीजी कानून व विधि व्यवस्था ने 31 जुलाई तक ऐसे अफसरों को हटाने का आदेश दिया है. गृह विभाग ने आदेश दिया है कि थानाध्यक्ष व अंचल पुलिस निरीक्षक बनने के लिए छह मानक तय किये हैं, जो थानेदार शराब के […]

पटना : दागी अंचल निरीक्षक व थानेदारों की कुर्सी 18 दिनों में चली जायेगी. एडीजी कानून व विधि व्यवस्था ने 31 जुलाई तक ऐसे अफसरों को हटाने का आदेश दिया है.
गृह विभाग ने आदेश दिया है कि थानाध्यक्ष व अंचल पुलिस निरीक्षक बनने के लिए छह मानक तय किये हैं, जो थानेदार शराब के काले कारोबार में संलिप्त पाये गये हैं अथवा क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही है उनको 10 साल तक थानेदार नहीं बनाया जायेगा. वहीं, विभागीय जिम्मेदारी न निभाने के दोषी पाये गये हो, महिलाओं से अभद्र व्यवहार, भ्रष्टाचार व उनकी अभिरक्षा के दौरान किसी के साथ हिंसा हुई हो. विभागीय कार्यवाही जिन पर लंबित है तथा जिनको कोर्ट दोषी करार दे चुका है. वे इसमें शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >