पालीगंज के मिल्की गांव के पास शाम को हुआ हादसा
पालीगंज : थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां से एम्स पटना रेफर कर दिया. वहीं दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया. जानकारी के मुताबिक पालीगंज थाना क्षेत्र के फतेपुर पश्चिम गांव निवासी हरेश पासवान का 20 वर्षीय पुत्र भोपाल पासवान बाइक से पालीगंज आ रहा था.
वहीं दूसरी ओर रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी अकलू यादव के 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गांव के एक दोस्त पिंटू कुमार के साथ बाइक लेकर पालीगंज बाजार से घर जा रहा था. इसी बीच मिल्की गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.
हादसे में भोपाल पासवान व मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मुकेश के साथ बाइक पर बैठा पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पालीगंज पुलिस को दी व ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया जहां गंभीर स्थिति में पिंटू कुमार को एम्स पटना में रेफर कर दिया गया. साथ ही पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेज दिया.
