फुलवारी : छात्रा से झपट ले भागे पर्स

सीसीटीवी में कैद हो गये बाइक सवार लुटेरे फुलवारीशरीफ : लूट और झपटमार गिरोह ने फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस को अपने करतूतों से नाको दम करके रख दिया है. मंगलवार की शाम बिड़ला कॉलोनी में सब्जी लाने निकली एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का बाइक सवार दो बदमाश पर्स झपट कर फरार […]

सीसीटीवी में कैद हो गये बाइक सवार लुटेरे
फुलवारीशरीफ : लूट और झपटमार गिरोह ने फुलवारीशरीफ थाना की पुलिस को अपने करतूतों से नाको दम करके रख दिया है. मंगलवार की शाम बिड़ला कॉलोनी में सब्जी लाने निकली एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का बाइक सवार दो बदमाश पर्स झपट कर फरार हो गये.
यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. अचानक हुई घटना से जब तक छात्रा अपने आपको संभालती और शोर मचाती तब तक झपट्टामार भाग निकले. बेतिया की रहने वाली पीड़िता छात्रा शिप्रा घटना के बाद काफी सहमी और डरी हुई हालत में फुलवारीशरीफ थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया. पीड़ित छात्रा ने बताया है कि उसके पर्स में 17 हजार का कीमती मोबाइल, 17 सौ रुपये, आधार कार्ड और अन्य जरूरी समान थे.
पीड़ित छात्रा बदमाशों का कुछ दूर तक की पीछा भी की लेकिन बदमाश फरार हो गये. छात्रा शिप्रा कुमारी के पिता का नाम स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद है. वह बिरला कॉलोनी में पंकज कुमार के मकान में किराये पर रहती है. शाम को वह सब्जी और किराना का सामान लेने निकली थी. वापस लौटने के दौरान बिरला कॉलोनी दुर्गा मंदिर से आगे यह घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >