पटना : खंगाला जा रहा थानेदारों का रेकॉर्ड

पटना : सरकार के मानकों पर खरा न उतरने वाले थानेदारों की छंटनी की तैयारी शुरू हो गयी है. सरकार के आदेश के बाद पुलिस अधिकारी थानाध्यक्षों का रेकाॅर्ड खंगालने में जुट गये हैं. जुलाई में मानक पूरा न करने वाले थानेदारों को हटाया जाना तय माना जा रहा है. सरकार ने थानाध्यक्ष और अंचल […]

पटना : सरकार के मानकों पर खरा न उतरने वाले थानेदारों की छंटनी की तैयारी शुरू हो गयी है. सरकार के आदेश के बाद पुलिस अधिकारी थानाध्यक्षों का रेकाॅर्ड खंगालने में जुट गये हैं. जुलाई में मानक पूरा न करने वाले थानेदारों को हटाया जाना तय माना जा रहा है. सरकार ने थानाध्यक्ष और अंचल पुलिस निरीक्षक के लिए मानक निर्धारित किये हैं.
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सभी थानेदारों की चरित्र पंजिका खंगाली जा रही है. ऐसे अफसरों की सूची बनायी जा रही है जो शराब के कारोबार में संलिप्त, विभागीय जांच में दोषी पाये गये हैं. विभागीय जिम्मेदारी निभाने में असफल, नैतिक रूप से कमजोर या कोर्ट द्वारा सजा पा चुके हैं. जिन पर विभागीय कार्यवाही लंबित है उनको भी थानेदारी छोड़नी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >