पटना : पंचवटी रत्नालय ज्वेलरी दुकान लूटपाट में खुलासे के करीब पहुंची पटना पुलिस

पटना : राजीव नगर थाने के दीघा-आशियाना रोड में स्थित पंचवटी रत्नालय ज्वेलरी दुकान में हुए डकैती मामले में खुलासे के करीब पटना पुलिस पहुंच चुकी है. सूत्रों के अनुसार पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पकड़ चुकी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि […]

पटना : राजीव नगर थाने के दीघा-आशियाना रोड में स्थित पंचवटी रत्नालय ज्वेलरी दुकान में हुए डकैती मामले में खुलासे के करीब पटना पुलिस पहुंच चुकी है. सूत्रों के अनुसार पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पकड़ चुकी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस का कहना है कि घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम हर स्तर पर लगी है. सूत्रों के अनुसार अभी भी करीब दस अपराधी फरार हैं और लूट के आभूषण भी बरामद नहीं किये जा सके हैं. जिसके कारण पुलिस फिलहाल पकड़े गये अपराधियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पटना, सारण, वैशाली, आरा जिले में छापेमारी कर रही है. गिरोह को पकड़ने के लिए पटना पुलिस के साथ ही एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है.
दुकान का गुरुवार को हुआ फिर से शुभारंभ : पंचवटी रत्नालय दुकान से अपराधी सारे आभूषण को लूट कर ले गये थे. जिसके कारण दुकान पूरी तरह खाली हो गया था और इसी तरह प्रतिदिन खुल रहा था. लेकिन गुरुवार को एक बार फिर से दुकान का शुभारंभ कर दिया गया और ग्राहक भी आने शुरू कर दिये. इसके साथ ही फिर से डिजिटल सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. सुरक्षा के लिए निजी गार्ड भी व्यवस्था की गयी है.
दीघा-आशियाना रोड पर पुलिस की नजर
दीघा-आशियाना रोड में इन दिनों पुलिस की नजर है. सादे वेश में पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ ही उस इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिसका कनेक्शन डायल 100 से जोड़ दिया गया है और आने-जाने वाले संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. संदिग्ध वाहन दिखते ही उसका सत्यापन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >