28 साल तक कांग्रेस के सत्ता में रहने से बढ़ गया था इंदिरा गांधी का अहंकार : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आजादी के बाद से लगातार 28 साल तक सत्ता में रहने के कारण कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार का अहंकार काफी बढ़ गया था. इस वजह से इंदिरा गांधी खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझने लगी थीं. उन्होंने विरोध की आवाज […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आजादी के बाद से लगातार 28 साल तक सत्ता में रहने के कारण कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार का अहंकार काफी बढ़ गया था. इस वजह से इंदिरा गांधी खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझने लगी थीं.

उन्होंने विरोध की आवाज को कुचलने और कुशासन पर पर्दा डालने के लिए आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला दबाया था. दुर्भाग्यवश, लालू प्रसाद ने बाद में सत्ता के लिए आपातकाल के सारे गुनाह भुलाकर कांग्रेस से हाथ मिला लिया. राबड़ी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस के सभी 34 विधायकों को मंत्री बनाने की बेशर्मी दिखायी गयी. आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस से गठबंधन करने वाला राजद आज किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >