पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर के कृष्णा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पीछे नरकंकाल, अधजले शव और मानव अंगों के अवशेष का मिलना घोर अमानवीयता का द्योतक है. यह स्थिति मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है. अस्पताल के कर्मचारी और सरकार के लोग शवों को दफनाने या दाह संस्कार करने काकाम क्यों नहीं किया, याफिर इनके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है? उन्होंने कहा कि एक तरफ मुजफ्फरपुर और उसके आसपास एइएस से बच्चे मर रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य के अन्य हिस्सों में लू से लोग मर रहे हैं. प्रदेश के हालात इन दिनों अच्छे नहीं दिख रहे हैं.
पटना : नरकंकाल मिलना अमानवीयता : सदानंद

पटना : नरकंकाल मिलना अमानवीयता : सदानंद
Copied link
पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर के कृष्णा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पीछे नरकंकाल, अधजले शव और मानव अंगों के अवशेष का मिलना घोर अमानवीयता का द्योतक है. यह स्थिति मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है. अस्पताल के कर्मचारी और सरकार के लोग शवों को दफनाने […]