राज्यसभा उपचुनाव : रामविलास पासवान ने दाखिल किया नामांकन, CM नीतीश समेत कई नेता रहे मौजूद

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया. एनडीए प्रत्याशी के तौर पर रामविलास पासवान का नामांकन पर्चा दाखिल करने […]

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा परिसर में राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन का परचा दाखिल किया. एनडीए प्रत्याशी के तौर पर रामविलास पासवान का नामांकन पर्चा दाखिल करने के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, मंत्री व बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रिक्त हुई राज्यसभा की एक सीट पर रामविलास पासवान को उम्मीदवार बनाने पर एनडीए में सहमति पहले ही बन गयी थी. राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए पासवान 21 जून को नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. 25 जून को नामांकन का अंतिम दिन है. 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 जून को नामवापसी का दिन है. उम्मीद की जा रही है कि पासवान के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा नामवापसी के दिन ही कर दी जायेगी. हालांकि, पांच जुलाई को चार बजे तक वोटिंग किये जाने के लिए समय निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >