पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 17वीं लोकसभा के पहले संयुक्त अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई. उन्होंने नयी सरकार की दृष्टि, पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां और भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने से लेकर चांद पर तिरंगा फहराने के मिशन तक का खाका प्रस्तुत किया. इस दौरान कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी अपने स्मार्ट फोन पर लगे रहे.
राष्ट्रपति के भाषण के दौरान राहुल फोन पर
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि 17वीं लोकसभा के पहले संयुक्त अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई. उन्होंने नयी सरकार की दृष्टि, पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां और भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने से लेकर चांद पर तिरंगा फहराने के मिशन […]

कांग्रेस नेतृत्व एनडीए सरकार को लगातार दूसरी बार मिले जनादेश को न स्वीकार कर पाया है. कांग्रेस को राहुल गांधी के इस व्यवहार के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि बिहार में जिन्हें सीनियर नेताओं को किनारे कर विरोधी दल के नेता का पद दे दिया. उनके बारे में महीने भर से उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी पता नहीं है. कोई बताता है कि वे क्रिकेट का वर्ल्डकप देखने लंदन गये हैं.