फुलवारीशरीफ : फुलवारी में चोरों का आतंक बना हुआ है. बेखौफ चोरों ने एक ही रात में इंजीनियर समेत दो घरों को निशान बनाया. चोरों ने दोनों घरों से लाखों रुपये के समान की चोरी कर चंपत हो गये.
पहला मामला फुलवारी के काजीनगर के आलम काॅटेज आपर्टमेंट के फ्लैट 101 ए में चोरों ने साउदी में इंजीनियर के पद कर काम कर रहे मो वसी अहमद के बंद फ्लैट का मेन डोर का ताला तोड़ कर फ्लैट में घुसे. चोरों ने सारे कमरे के ताले तोड़ डाले और अलमीरा को भी तोड़ दिया. चोरी की सूचना अपाॅर्टमेंट में रह रहे लोगों ने दी. इस संबंध में इंजीनियर की पत्नी माहे तलत ने बताया कि गत 20 मई को बच्चों की गर्मी की छुट्टी हो जाने से दरभंगा मायके गयी थी. उन्होंने ने बताया कि हमारे सारे जेवरात यहां नहीं थे.
अलमीरा,अटैची व दीवान को चोरों ने खंगाला डाला. मगर कोई कीमती चीज नहीं हाथ लगी. वहीं दूसरी ओर विकास विहार काॅलोनी के भी बंद घर में चोरों ने नकद समेत सोने की चेन और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गये. इस संबंध में सुमित कुमार ने उनके पिता राजकुमार यूपी के झांसी में रेलवे गार्ड हैं. मेरा पूरा परिवार वहीं रहता है.
दस दिन पहले वह भी अपने पिता से मिलने के लिए झांसी चला गया. उसने बताया कि पटना में यूपीएसपी की तैयारी कर रहा हूं. उनका अपना मकान है. उसके मुताबिक घर का ताला काट कर अंदर घुसे चोरों ने अलमीरा का ताला तोड़ा और दस हजार, सोने की सिकरी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये
