पटना : भंवर पोखर में बनेगा 17 करोड़ से इको फ्रेंडली बाल भवन

पटना : भंवर पोखर, कुम्हरार में साढ़े सात कट्ठे में बनने वाला बाल भवन इको फ्रेंडली होगा. भवन बनाने के लिए 17 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. एक माह के भीतर डीपीआर बनाकर इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल की अध्यक्षता में बिहार […]

पटना : भंवर पोखर, कुम्हरार में साढ़े सात कट्ठे में बनने वाला बाल भवन इको फ्रेंडली होगा. भवन बनाने के लिए 17 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है. एक माह के भीतर डीपीआर बनाकर इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल की अध्यक्षता में बिहार राज्य बाल कल्याण परिषद की मार्च 2019 में हुई बैठक में बाल भवन बनाने का फैसला हुआ था. इसका निर्माण पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप होगा.
बाल-भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हर प्रकार की आधारभूत संरचनाएं विकसित की जायेंगी. यहां बच्चों के लिए हर सुविधा हाेगी. भवन में कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरे व कैफिटेरिया आदि की व्यवस्थाएं भी होंगी. भवन में सोलर लाइट की व्यवस्था होगी, ताकि भवन हर तरह से इको फ्रेंडली रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >