पटना चेन स्नैचिंग : राजीवनगर थानेदार सस्पेंड

छुट्टी रद्द न हो इसलिए थानाध्यक्ष ने सीनियरों को नहीं दी जानकारी पटना : पटना सेंट्रल रेंज के डीआइजी राजेश कुमार ने राजीवनगर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार को सस्पेंड कर दिया है. थानाध्यक्ष पर पूर्व विधायक प्रतिमा सिन्हा के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना को छिपाने के आरोप में कार्रवाई हुई है. घटना से पहले […]

छुट्टी रद्द न हो इसलिए थानाध्यक्ष ने सीनियरों को नहीं दी जानकारी
पटना : पटना सेंट्रल रेंज के डीआइजी राजेश कुमार ने राजीवनगर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार को सस्पेंड कर दिया है. थानाध्यक्ष पर पूर्व विधायक प्रतिमा सिन्हा के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना को छिपाने के आरोप में कार्रवाई हुई है. घटना से पहले थानाध्यक्ष अवकाश ले चुके थे, शुक्रवार को ही उन्हें छुट्टी जाना था. इसी वजह से उन्होंने चेन स्नैचिंग की वारदात को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर राकेश कुमार और सिटी एसपी पीके दास को नहीं दी. उन्हें डर था कि जानकारी देने पर उनकी छुट्टी रद्द कर दी जाती और उन्हें पहले घटना का खुलासा करने में लगा दिया जाता. लेकिन थानाध्यक्ष की चालाकी काम नहीं आयी. वह छुट्टी तो चले गये लेकिन शनिवार को जब इस घटना की जानकारी डीआइजी को हुई तो उन्होंने जांच शुरू की.
इस दौरान पता चला कि घटना शुक्रवार सुबह की है और राजीवनगर थानेदार ने सीनियर पदाधिकारियों को जानकारी नहीं दी. इस पर डीआइजी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया. अब भी राजीवनगर में कोई नयी पोस्टिंग नहीं दी गयी है. थाने के सीनियर पुलिस पदाधिकारी को थाने की कमान दी गयी है. यहां बता दें कि नालंदा जिले हिलसा की पूर्व विधायक प्रतिमा सिन्हा रामनगरी में एक अपार्टमेंट में रहती हैं.
शुक्रवार की सुबह वह मॉर्निंग वॉक कर रही थी. इस दौरान पीछे से आये बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके गले से चेन खींच लिया था.
डीआइजी की कार्रवाई के बाद राजीवनगर पुलिस सक्रिय हो गयी है. पुलिस ने शनिवार को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. इसके अलावा कई लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >