पटना : मोबाइल और लैपटॉप को खंगालने में जुटी पुलिस

निशांत पिछले पांच-छह साल से परेशान थे, पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे पटना : टेक्सटाइल कारोबारी निशांत और उसके परिवार की मौत के बाद घर से मिले तलाक के पेपर और दूसरे सुसाइड नोट से घटना का कारण लगभग साफ हो गया है. पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि निशांत पिछले पांच-छह […]

निशांत पिछले पांच-छह साल से परेशान थे, पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे
पटना : टेक्सटाइल कारोबारी निशांत और उसके परिवार की मौत के बाद घर से मिले तलाक के पेपर और दूसरे सुसाइड नोट से घटना का कारण लगभग साफ हो गया है. पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि निशांत पिछले पांच-छह साल से परेशान थे, पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे इसलिए मामला तालाक तक पहुंचा था. दोनों अलग होते इससे पहले निशांत ने आत्मघाती कदम उठाया और परिवार को भी समाप्त कर दिया. फिर भी पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है. पुलिस निशांत सर्राफ और अलका के मोबाइल फोन-लैपटॉप को खंगाल रही है.
जांच में पता चला है कि निशांत का मोबाइल फार्मेट हो चुका है. लेकिन मोबाइल का डिलीट किया गया डेटा पुलिस बरामद करने में जुटी हुई है. इसके अलावा अलका के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है. उसके फोन कॉलस, मैसेज, चैटिंग मटेरियल को पुलिस इकट्ठा करने में जुटी हुई है. फिंगर प्रिंट और एफएसएल की रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है. सिटी एसपी मध्य पीके दास ने बताया कि जिस तरह से दो सुसाइड नोट और तलाक के पेपर मिले हैं, उससे साफ है कि मामला सुसाइड का है. फिर भी जांच जारी है.
निशांत की अंतिम निशानी इशांत की जान खतरे से बाहर
तमाम सवाल और जिंदगी के रहस्य को छोड़कर निशांत ने अपने ही हाथों सबकुछ मिटा दिया. पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और खुद को गोली मार ली. लेकिन इस दुखद घटना के बाद राहत की बात यह है कि निशांत की अंतिम निशानी चार साल का बेटा इशांत अस्पताल में अब भी सांस ले रहा है. उसकी हालत में सुधार हो रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि पहले दिन से ही वह बहुत ही सीरियस था लेकिन अब वह बच जायेगा. सर्राफ परिवार के लिए यह राहत भरी खबर है.
क्योंकि इंशात अंतिम निशानी है. घरवाले घटना के दिन से ही राजाबाजार के एक निजी अस्पताल में मौजूद हैं और उसका इलाज करा रहे हैं. यहां बता दें कि मंगलवार की सुबह में किदवईपुरी में रहने वाले टेक्सटाइल व सर्राफा कारोबारी अशोक सर्राफ के बेटे निशांत ने बेडरुम में पत्नी और बेटी को गोली मार दी थी और सुसाइड लिया था. बेटे को भी गोली मारी थी, लेकिन वह बच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >