बिक्रम : आक्रोशित दुकानदारों ने दूसरे दिन भी बंद रखीं दुकानें

रंगदारी को लेकर किराना दुकानदार की हत्या का मामला बिक्रम : एक दिन पूर्व रंगदारी को लेकर बिक्रम में हुई किराना दुकानदार संतोष कुमार की हत्या के खिलाफ लोगों में भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरे दिन गुरुवार को भी बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया गया. वहीं […]

रंगदारी को लेकर किराना दुकानदार की हत्या का मामला
बिक्रम : एक दिन पूर्व रंगदारी को लेकर बिक्रम में हुई किराना दुकानदार संतोष कुमार की हत्या के खिलाफ लोगों में भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरे दिन गुरुवार को भी बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया गया. वहीं मृतक के परिजनों ने मनेर स्थित हल्दी छपरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया. ब्लॉक रोड, मेन रोड, थाना रोड, सब्जी बाजार, काली मंदिर रोड की सभी दुकानें सुबह से बंद रहीं.
इस दौरान दवा की कई दुकानें बंदी रहीं. लोगों में बस इस बात का मलाल था की बीते 20 दिन से रंगदारी को लेकर बाजारवासी भयभीत थे. प्रारंभिक जांच में उक्त बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर लेती तो संतोष की जान बच सकती थी. पुिलस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी है.कारोबारी बाजार में नियमित पुलिस गश्ती की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >