मसौढ़ी : आंधी-पानी का ट्रेनों के परिचालन पर भी असर

मसौढ़ी : तेज आंधी व बारिश से मसौढ़ी व धनरूआ में जनजीवन प्रभावित हो गया. ट्रेन सेवा व सड़क यातायात पर गंभीर असर पड़ा. वहीं बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. तारेगना स्टेशन के होम सिगनल के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने व सरवां के पास ट्रांजेक्शन तार गिरने से पौने तीन घंटे रेल परिचालन बाधित […]

मसौढ़ी : तेज आंधी व बारिश से मसौढ़ी व धनरूआ में जनजीवन प्रभावित हो गया. ट्रेन सेवा व सड़क यातायात पर गंभीर असर पड़ा. वहीं बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.
तारेगना स्टेशन के होम सिगनल के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने व सरवां के पास ट्रांजेक्शन तार गिरने से पौने तीन घंटे रेल परिचालन बाधित रहा. पटना-गया मार्ग (एनएच-83) स्थित मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट के पास पेड़ गिरने से करीब तीन घंटों तक यातायात ठप रहा.
बख्तियारपुर. आंधी-पानी से हाइ टेंशन तार पर पेड़ का डमकोला गिरने से ट्रेन परिचालन करीब एक घंटा तक रुका रहा. रेल सूत्रों से के अनुसार बिजली बाधित होने से श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक करौटा स्टेशन पर खड़ी रही. इसके साथ ही अप एवं डाउन लाइन की कई ट्रेनों पर भी असर पड़ा. लाइन को दुरुस्त किये जाने के बाद परिचालन शुरू हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >