पटना : जज प्रणव शंकर बने जुडिशियल एकेडमी के अपर निदेशक

पटना : सीवान के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणव शंकर को बिहार जुडिशियल एकेडमी का अपर निदेशक बनाया गया है. भागलपुर के सब-जज अंकुर गुप्ता को इस एकेडमी का उप-निदेशक बनाया गया है. इसके अलावा पटना के अपर जिला ए‌वं सत्र न्यायाधीश विपुल सिन्हा को पटना स्थित विशेष न्यायालय, मुजफ्फरपुर के अपर जिला एवं […]

पटना : सीवान के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रणव शंकर को बिहार जुडिशियल एकेडमी का अपर निदेशक बनाया गया है. भागलपुर के सब-जज अंकुर गुप्ता को इस एकेडमी का उप-निदेशक बनाया गया है.
इसके अलावा पटना के अपर जिला ए‌वं सत्र न्यायाधीश विपुल सिन्हा को पटना स्थित विशेष न्यायालय, मुजफ्फरपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेशपति तिवारी को मुजफ्फरपुर विशेष न्यायालय और भागलपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपांकर पांडेय को भागलपुर विशेष न्यायालय का पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >