मोकामा : खुला फाटक देख गरीब रथ एक्स के चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

मोकामा : मोकामा स्टेशन पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. आनंद बिहार भागलपुर एक्सप्रेस के चालक ने खुला फाटक देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. यह ट्रेन दोपहर के 11 बजे मोकामा स्टेशन से गुजर रही थी. अचानक चालक की नजर फाटक पार कर रहे […]

मोकामा : मोकामा स्टेशन पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया. आनंद बिहार भागलपुर एक्सप्रेस के चालक ने खुला फाटक देख कर इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इससे ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. यह ट्रेन दोपहर के 11 बजे मोकामा स्टेशन से गुजर रही थी.
अचानक चालक की नजर फाटक पार कर रहे लोगों पर पड़ी. आनन-फानन में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इधर तेज रफ्तार से ट्रेन आती देखकर फाटक पर भगदड़ मच गयी. ट्रेन के रुकने पर लोगों राहत की सांस ली. दूसरी ओर जोरदार झटका के साथ ट्रेन के रुकने पर ट्रेन में सवार यात्री भयभीत हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >