पटना : नीतीश मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों को मिला सरकारी बंगला

पटना : नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्रियों को सरकारी बंगला एलॉट किया गया है. नीतीश सरकार में जल संसाधन मंत्री बने संजय झा को पोलो रोड में पांच नंबर सरकारी आवास मिला है. वहीं, सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार को आठ एम स्ट्रैंड रोड एलॉट हुआ है. समाज कल्याण मंत्री राम सेवक सिंह […]

पटना : नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्रियों को सरकारी बंगला एलॉट किया गया है. नीतीश सरकार में जल संसाधन मंत्री बने संजय झा को पोलो रोड में पांच नंबर सरकारी आवास मिला है.

वहीं, सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार को आठ एम स्ट्रैंड रोड एलॉट हुआ है. समाज कल्याण मंत्री राम सेवक सिंह को 33ए हार्डिंग रोड व आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को 41, हार्डिंग रोड सरकारी आवास एलॉट हुआ है. भवन निर्माण विभाग ने नये मंत्रियों को सरकारी बंगला एलाॅट संबंधी आदेश जारी कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >