पटना : हटाया अतिक्रमण, तो जमीन के नीचे से निकला शराब गोदाम

पटना : मंगलवार को उस समय नगर निगम व पुलिस की टीम भौचक रह गयी, जब अतिक्रमण हटाने के दौरान राजेंद्र नगर क्षेत्र से शराब की खेप निकल आयी. अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ी के भीतर जमीन में अंग्रेजी शराब, देशी व महुआ की शराब का पूरा गोदाम बना रखा था. दरअसल, मंगलवार को नगर निगम के […]

पटना : मंगलवार को उस समय नगर निगम व पुलिस की टीम भौचक रह गयी, जब अतिक्रमण हटाने के दौरान राजेंद्र नगर क्षेत्र से शराब की खेप निकल आयी.
अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ी के भीतर जमीन में अंग्रेजी शराब, देशी व महुआ की शराब का पूरा गोदाम बना रखा था. दरअसल, मंगलवार को नगर निगम के बांकीपुर अंचल की टीम अपने दल बल से साथ राजेंद्र नगर के रोड नंबर सी से अतिक्रमण हटाने गयी थी. सुबह साढ़े आठ बजे वहां मौजूद अतिक्रमण कर बनी झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. इस दौरान जब जेसीबी से झोपड़ियों को हटाया गया, तो 50 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल, 250 लीटर महुआ शराब को निकल गया. बांकीपुर के अतिक्रमण अभियान के प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि लोगों ने जमीन में शराब को दबाया गया था. उन्होंने बताया कि महुआ शराब को वहीं नष्ट कर दिया गया, जबकि अंग्रेजी शराब को बहादुरपुर थाना ने जब्त कर लिया.
इसके अलावा पुलिस ने शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़ा था, तो चकमा देकर भाग गया. इसके अलावा बांकीपुर अंचल की टीम ने वार्ड 48 के सैदपुर नगर के दक्षिण लगभग 30 झोपड़ियों व छह स्थायी निर्माण को तोड़ा गया. इस दौरान भी निगम की टीम को महुआ शराब मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. वहीं नूतन राजधानी अंचल की टीम ने बाइपास क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का काम किया. इस दौरान बेऊर से सिपारा की तरफ अतिक्रमण हटाया गया. इसमें 11 हजार रुपये की वसूली हुई, जबकि एक ट्रैक्टर मलबा को जब्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >