पटना : सोलर लाइट व एलइडी के आगे बेकार हो चुकी लालटेन : सुशील मोदी

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी की सरकार ने पहले कार्यकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं वर महिलाओं के लिए बड़े कदम उठाते हुए जिस तरह से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया. उससे जनता का अपार समर्थन मिला. अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया कि एनडीए की […]

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि पीएम मोदी की सरकार ने पहले कार्यकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं वर महिलाओं के लिए बड़े कदम उठाते हुए जिस तरह से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया.
उससे जनता का अपार समर्थन मिला. अखिलेश यादव ने स्वीकार कर लिया कि एनडीए की फरारी से मुकाबला करने में उनकी साइकिल का हारना स्वाभाविक था, लेकिन बिहार में लालू प्रसाद इस सच का सामना नहीं करना चाहते कि सोलर लाइट व एलइडी के आगे लालटेन बेकार हो चुकी है.
एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस और राजद के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम-सीएम के खिलाफ इतने अनर्गल, अमर्यादित व तथ्यहीन बातें कहीं कि जनता ने उन्हें कुछ बोलने लायक ही नहीं छोड़ा. दोनों दलों ने मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है, लेकिन उसके लिए प्रेस पर पक्षपात का आरोप लगाने के बजाये उन्हें अपने इस कदम को मौन प्रायश्चित कहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >