लोकसभा चुनाव में हार पर बोले रघुवंश, महागठबंधन में शामिल हों CM नीतीश, कहा- बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो गैर बीजेपी दल

पटना : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन की नीति के साथ-साथ आरजेडी के सवर्ण आरक्षण का विरोध गलत रहा. साथ ही उन्होंने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट होने की बात कही है. रघुवंश प्रसाद ने मुख्यमंत्री […]

पटना : लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन की नीति के साथ-साथ आरजेडी के सवर्ण आरक्षण का विरोध गलत रहा. साथ ही उन्होंने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट होने की बात कही है. रघुवंश प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है.

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर सोमवार को कहा कि सीटों का बंटवाारा और उम्मीदवार का चयन ठीक नहीं किया गया. महागठबंधन में कॉमन मिनीमम प्रोग्राम भी नहीं था. साथ ही सवर्ण आरक्षण का आरजेडी द्वारा विरोध किये जाने को भी उन्होंने गलत करार दिया है. उन्होंने कहा है कि सवर्ण आरक्षण का विरोध करना नॉन पालिटिकल स्टेप है. आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. साथ ही कहा है कि सभी गैर बीजेपी दलों को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि ”आप नीतीश जी को जानते हैं, वे निश्चित रूप से पक्ष बदलेंगे. ,लेकिन कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि वह कब क्या करेंगे या क्या कहेंगे. ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ है. यह आश्चर्य की बात नहीं है. मैं चाहता हूं कि सभी को एक साथ आना चाहिए, बीजेपी के खिलाफ.”

रघुवंश के बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का हमला

जेडीयू प्रवक्ता सह मंत्री बनाये गये नीरज कुमार ने आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद के बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ”रघुवंश प्रसाद की बात तो उनकी पार्टी में ही कोई नहीं सुनता.” साथ ही उन्होंने एनडीए में दरार से इनकार करते हुए कहा कि ”एनडीए में दरार-करार नहीं है. पूरा एनडीए एकजुट है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >