प्रिंसिपल को भी मिलीं एनएमसीएच में खामियां, नोटिस किया जारी

पटना : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था से जुड़ी खबर (डॉक्टर की फीस छोड़ हर खर्च मरीज की जेब से) प्रभात खबर में प्रकाशित होती ही प्रिंसिपल ने वहां का निरीक्षण किया. खास बात यह रही कि इस दौरान एनएमसीएच के प्रिंसिपल को वही सारी खामियां मिलीं, जिसे प्रभात खबर ने अपनी रिपोर्ट में […]

पटना : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था से जुड़ी खबर (डॉक्टर की फीस छोड़ हर खर्च मरीज की जेब से) प्रभात खबर में प्रकाशित होती ही प्रिंसिपल ने वहां का निरीक्षण किया. खास बात यह रही कि इस दौरान एनएमसीएच के प्रिंसिपल को वही सारी खामियां मिलीं, जिसे प्रभात खबर ने अपनी रिपोर्ट में बतायी थीं. बुधवार को एनएमसीएच के ओपीडी व इमरजेंसी में जब एनएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार गुप्ता औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां अफरा-तफरी मच गयी.

निरीक्षण के दौरान ओपीडी में उन्होंने कई खामियां पायीं. इमरजेंसी में ड्यूटी से गायब नर्स, बिना एप्रेन (ड्रेस) के ही ओपीडी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर व ट्रॉली मैन को देखा गया. इसके बाद प्रिंसिपल ने इन खामियां को ठीक कराने के लिए अस्पताल प्रशासन को तुरंत निर्देश जारी किया है.
बाहर की दवा लिखते हुए पकड़े गये डॉक्टर
प्रिंसिपल डॉ विजय कुमार गुप्ता सबसे पहले दवा काउंटर पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि डिसप्ले बोर्ड पर नि:शुल्क मिलने वाली दवाओं की संख्या व नाम नहीं लिखे गये थे. उन्होंने मरीजों से बातचीत की और तुरंत दवाओं को नोटिस बोर्ड पर लिखने का आदेश जारी किया.
इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी व ओपीडी में वैसे डॉक्टर, ड्रेसर, ट्रॉली मैन को पकड़ा, जो बिना ड्रेस के ड्यूटी कर रहे थे. सिस्टर द्वारा इमरजेंसी में राउंड देते हुए नहीं देखा गया और डॉक्टर जेनेरिक दवा नहीं बल्कि बाहर की दवा लिखते हुए पकड़े गये. स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में एचआइवी मरीजों को एक ही रूम में इलाज करते हुए पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >