ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में दो लोग घायल

दनियावां : दानियावां-बिहारशरीफ एनएच 30ए पर रविवार की अहले सुबह आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें बेहतर इलाज के लिये पटना भेज दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की अहले सुबह पटना से बिहारशरीफ जा रही पिकअप वैन ज्यों ही दनियावां-बिहारशरीफ एनएच 30 […]

दनियावां : दानियावां-बिहारशरीफ एनएच 30ए पर रविवार की अहले सुबह आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें बेहतर इलाज के लिये पटना भेज दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की अहले सुबह पटना से बिहारशरीफ जा रही पिकअप वैन ज्यों ही दनियावां-बिहारशरीफ एनएच 30 ए पर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के हरिनगर-होरीविगहा गांव के पास मोड़ पर पहुंची की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी.

जिससे पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गये. जबर्दस्त टक्कर में पिकअप के चालक पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी महिपाल कुमार और व्यापारी नवादा जिले के माधो विगहा थाना के माधोविगहा निवासी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >