प्रज्ञा ठाकुर को दल से बाहर करेंगे नरेंद्र मोदी : शिवानंद

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस बार संविधान की किताब पर अपना सर झुकाया है. प्रधानमंत्री ने राजग के सांसदों को बैठक में जो कुछ कहा अगर उन पर अमल होता है, तो यह देश के लिए बहुत शुभ होगा. […]

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस बार संविधान की किताब पर अपना सर झुकाया है. प्रधानमंत्री ने राजग के सांसदों को बैठक में जो कुछ कहा अगर उन पर अमल होता है, तो यह देश के लिए बहुत शुभ होगा.

तिवारी ने कहा कि पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ‘वाणी से, बर्ताव से और आचरण से आपको अपने को बदलना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों के मन में डर बैठाकर उनको अलग-थलग किया गया है.
उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. उनके मन से उस डर को निकाल कर सबको साथ लेकर चलना होगा. इसकी पहली कसौटी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बनायी जा सकती है. चुनाव जीतकर प्रज्ञा संसद में भी आ चुकी हैं. उनको लेकर प्रधानमंत्री अब क्या करेंगे. क्या वे पार्टी से प्रज्ञा ठाकुर को अलग करने की दृढ़ता दिखा पाएंगे. दूसरी कसौटी अल्पसंख्यकों के मन से डर को निकालने के संदर्भ में बनायी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >