पटना : पासवान ने अलवर कांड की सीबीआइ जांच की मांग की

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कांग्रेस पर चुनाव में लाभ लेने के लिए दलित महिला से हुए उत्पीड़न की घटना को दबाने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर लोजपा सुप्रीमो ने ट्वीट किया है. पासवान का कहना है कि राजस्थान के अलवर में दलित महिला के […]

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कांग्रेस पर चुनाव में लाभ लेने के लिए दलित महिला से हुए उत्पीड़न की घटना को दबाने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर लोजपा सुप्रीमो ने ट्वीट किया है. पासवान का कहना है कि राजस्थान के अलवर में दलित महिला के साथ बलात्कार की घटना अत्यंत निंदनीय है. इसके लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है.
यह घटना 26 अप्रैल को घटी, पुलिस को सूचना 30 अप्रैल को दी गयी. छह मई को चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज की गयी. लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि राजस्थान में चुनाव दो चरणों में 29 अप्रैल व छह मई को निर्धारित थे. इस घटना से साफ पता चल रहा है कि राजस्थान सरकार ने जानबूझकर चुनावी लाभ के लिए इस घटना को दबाया है. उन्होंने इस मामले की सीबीआइ से जांच कराकर दोषियों के िखलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >