पटना : महागठबंधन जनता की पहली पसंद : सदानंद

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने छठे चरण के मतदान के बाद कहा कि अब तक हुए सभी चरणों के मतदान में सामने आये रूझानों से यह स्पष्ट है कि महागठबंधन ही जनता की पहली पसंद है. उम्मीद है कि यह सिलसिला अंतिम सातवें चरण में भी कायम रहेगा. उन्होंने […]

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने छठे चरण के मतदान के बाद कहा कि अब तक हुए सभी चरणों के मतदान में सामने आये रूझानों से यह स्पष्ट है कि महागठबंधन ही जनता की पहली पसंद है.
उम्मीद है कि यह सिलसिला अंतिम सातवें चरण में भी कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि छठे चरण में बिहार के आठ सीटों में से महागठबंधन उम्मीदवारों को बढ़त मिलना निश्चित है, क्योंकि एनडीए प्रत्याशियों से प्रदेश की जनता की नाराजगी किसी से छिपी हुई नहीं है. छठे चरण के मतदान के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति भाजपा उम्मीदवारों से अच्छी व मजबूत दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >