पटना : देश के सामने एकता को बचाने की चुनौती : शिवानंद तिवारी

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि देश के सामने एकता को बचाने की चुनौती है. दिल्ली में आज जो सरकार बैठी हुई है वह सत्ता की लालच में समाज को बांट रही है. यह सरकार हमारी फ़ौज का राजनीतिकरण जैसा ख़तरनाक काम कर रही है. सत्रह-अठारह करोड़ की आबादी […]

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि देश के सामने एकता को बचाने की चुनौती है. दिल्ली में आज जो सरकार बैठी हुई है वह सत्ता की लालच में समाज को बांट रही है. यह सरकार हमारी फ़ौज का राजनीतिकरण जैसा ख़तरनाक काम कर रही है.
सत्रह-अठारह करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान से हमको डरा रही है. एक सौ तीस करोड़ की आबादी वाले हमारे देश को कायर बनाकर इसकी रक्षा के नाम पर पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि हमारे देश को किसी और से खतरा नहीं है. नरेंद्र मोदी सरकार ही अपने आप में देश के लिए गंभीर ख़तरा बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >