फतुहा थाने के मकसूदपुर गांधी टोला की घटना
फतुहा : मकसूदपुर गांधी टोला में अर्ध विक्षिप्त पिता ने पहले अपने चार वर्षीय बेटे का फिर अपना गला धारदार हथियार से रेत लिया. वारदात में बच्चे की मौत हो गयी. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है. उस गंभीर हालत में पटना भेजा गया है. मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के मकसदूपुर गांधी टोला निवासी राज मंगल दास के पुत्र नीरज (4 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजमंगल दास का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है. राज मंगल दास को पांच पुत्री और एक पुत्र हैं.
घर में हमेशा पति-पत्नी में झगड़ा होता था. रात में भी झगड़ा हुआ था. सोमवार को सुबह जब पत्नी कटनी के लिए गयी थी और बेटियां घर से बाहर खेल रहीं थीं तभी राज मंगल ने पहले अपने पुत्र नीरज का तेज हथियार से गला रेत कर मार डाला और बाद में खुद का गला रेत लिया. ग्रामीणों के अनुसार राज मंगल दास अर्ध विक्षिप्त है.
