सुमित कुमार
सुबह और शाम को जमकर पड़े वोट
पटना : सोमवार को चौथे चरण में मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बाढ़ व मोकामा के करीब 5.43 लाख मतदाताओं में से 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मोकामा में 53.04 फीसदी जबकि बाढ़ में 53.21 फीसदी वोट पड़े.
40 डिग्री से ऊपर की चिलचिलाती गर्मी के बीच बाढ़ एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तमाम मतदान केंद्रों पर सुबह-शाम काफी भीड़ उमड़ी. सुबह उत्साह का आलम यह था कि मतदान शुरू होने के एक घंटे पहले से ही केंद्रों पर कतारें लग गयीं. दोपहर में बूथ खाली दिखे. लेकिन, शाम को धूप घटते ही उत्साही मतदाताओं का हुजूम फिर उमड़ पड़ा. सुबह आठ बजे तक जितने मतदाताओं ने वोट दिया, उससे तीन गुणा से अधिक लोग कतार में खड़े थे. उनमें भी महिलाओं की संख्या अधिक रही.
जातिगत वोटों को लेकर होती रही दावेदारी : मतदान केंद्रों के आस-पास पेड़ों की छांव में लगी बैठकी में वोटों की दावेदारी भी खूब चली. मोकामा बाजार के बूथ नंबर 152 के पास इकट्ठा एक दल के समर्थक यादव और मुस्लिम वोटों के साथ ही राजपूत वोटों पर भी अपनी दावेदारी जता रहे थे. वहीं, अथमलगोला के कल्याणपुर निवासी मुन्ना सिंह सत्तासीन पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दिये. उनका कहना था कि क्षेत्र में भूमिहार-राजपूत वोट एकतरफा पड़ रहा है. अथमलगोला के सबनीमा में एक पक्ष के लोगों ने दलित समाज के लोगों को पैसे के बल पर प्रभावित करने का आरोप लगाया.
आधे से डेढ़ घंटे लेट शुरू हुआ मतदान: कई जगह परइवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते वोटिंग में देर हुई. अथमलगोला प्रखंड स्थित सबनीमा के लालो कुंवर उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 11-12 पर सुबह आधे घंटे लेट मतदान शुरू हुआ. मतदान कर्मियों का कहना था कि इवीएम दुरूस्त है, पोलिंग एजेंट ही समय पर नहीं पहुंचे. वहीं,
बाहर खड़े पुलिसकर्मियों का कहना था कि कमरे में लाइट की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत हो रही है. बाढ़ के राजकीय मध्य विद्यालय दाहौर के बूथ नंबर 125 पर इवीएम खराब होने से मतदान करीब एक से डेढ़ घंटे विलंब हुआ. घोसवरी के मध्य विद्यालय पैजना (बूथ नंबर 246) पर भी डेढ़ घंटे मतदान बाधित रहा.
सेकेंडरी लेवल में शामिल स्किल सब्जेक्ट : रिटेल, इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी, प्राइवेट सिक्योरिटी, फाइनेंसियल मार्केट, ब्यूटी एंड वेलनेस, कुक, टेक्चर आर्टिस्ट, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस आदि कोर्स शामिल किये गये हैं.
सीनियर सेकेंडरी लेवल : मास मीडिया, असिस्टेंट डाइटीशियन, म्यूजिक प्रोडक्शन, डिजाइनर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, जीआईएस ऑपरेटर, टॅूर गाइड, वेब डेवलपर, इक्विटी डीलर, एक्स-रे टेक्नीशियन, टैक्स कंसल्टेंट, फील्ड टेक्नीशियन, अर्ली चाइल्ड हुड एजुकेटर आदि कोर्स शामिल हैं. इसमें भी प्रैक्टिकल और सैद्यांतिक विषयों के बराबर अंक हैं.
सोमवार की सुबह 7:00 बजे के पहले से ही अथमलगोला के तमाम मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जमा होनी शुरू हो गयी थी. लोग मतदान करने के लिए काफी उत्साहित दिखे. चुनाव शुरू होते ही करजान पंचायत के मतदान केंद्र 51 पर इवीएम मशीन खराब होने की शिकायत आयी उसके तुरंत बाद अथमलगोला मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 47 पर इवीएम खराब हो गयी वहीं रामनगर करारी कछार पंचायत के बूथ संख्या 50 पर भी एवं खराबी की शिकायत पाते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज और अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने तैनात मतदान कर्मी को बूथ पर भेज कर इवीएम मशीन को ठीक कराया खराब मशीन को बदला गया करीब आधे घंटे के भीतर ही पुनः मतदान प्रक्रिया शुरू हो पायी.
