1277 बीएलए को मिला प्रशिक्षण चुनावी तैयारी को दी गयी नयी धार

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में बूथ स्तर पर चुनावी पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवें चरण का शनिवार को समापन हो गया.

संवाददाता, पटना आगामी विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी अब जोर पकड़ने लगी है. इसी कड़ी में बूथ स्तर पर चुनावी पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवें चरण का शनिवार को समापन हो गया. पटना स्थित जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक अनुसंधान संस्थान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक 1277 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) को प्रशिक्षित किया जा चुका है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर शुरू हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 मई से लगातार जारी है. आठवें चरण में अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया एवं नवादा जिलों से आये 133 बीएलए ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलए को निर्वाचक नामावली की संरचना, अद्यतन प्रक्रिया, संक्षिप्त पुनरीक्षण, बीएलए की भूमिका व बूथ लेवल अधिकारियों के दायित्व समेत मतदान और गणना एजेंटों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स राजेंद्र कर्मशील, देवव्रत मिश्रा, रत्नांबर निलय, मनोज कुमार सिंह और प्रेम प्रकाश ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया. प्रशिक्षण के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया. यह प्रशिक्षण न केवल बीएलए की कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और भरोसे को भी मजबूत करनेवाला है. प्रशिक्षण का अंतिम चरण कल जो बीएलए अब तक किसी कारणवश अभी तक आठ चरण के प्रशिक्षण सत्रों में शामिल नहीं हो सके हैं, उनके लिए अंतिम चरण का आयोजन 26 मई को किया जायेगा. अधिकारियों ने अपील की है कि प्रशिक्षण से सभी वंचित बीएलए इस अंतिम सत्र में भाग लेकर स्वयं को तैयार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >