पटना : तिलक समारोह में छेड़खानी, मारपीट

राजीवनगर का मामला हुई रोड़ेबाजी, केस दर्ज पटना : राजीवनगर रोड नंबर 23 में मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रही महिला के साथ अराजक तत्वों ने छेड़खानी की. इस दौरान छेड़खानी के आरोपित बबलू को लोगों ने पीटा, जिसमें बबलू घायल हो गया. इसके प्रतिशोध में बबलू […]

राजीवनगर का मामला हुई रोड़ेबाजी, केस दर्ज
पटना : राजीवनगर रोड नंबर 23 में मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रही महिला के साथ अराजक तत्वों ने छेड़खानी की. इस दौरान छेड़खानी के आरोपित बबलू को लोगों ने पीटा, जिसमें बबलू घायल हो गया. इसके प्रतिशोध में बबलू करीब डेढ़ दर्जन अराजक तत्वों के साथ राधेश्याम पांडेय के घर पहुंच कर लाठी-डंडे से मारपीट व रोड़ेबाजी की.
बता दें कि राधेश्याम पांडेय के बेटे का तिलक समारोह था. अराजक तत्वों ने मारपीट के अलावा वहां रखी कुर्सियों व सामानों को नष्ट कर दिया. इस घटना में रंजन चौबे नाम के युवक के सिर में चोट आयी है. वहीं अधिवक्ता जानकी शरण पाठक को भी चोट लगी है. घटना के बाद सभी फरार हो गये. अराजक तत्वाें ने दो गाड़ियों के शीशे भी फोड़ दिये हैं. इस मामले में राधेश्याम पांडेय ने तत्काल राजीवनगर थाने को सूचना दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया. पुलिस की मौजूदगी में तिलक समाराेह संपन्न हुआ. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
राधेश्याम पांडेय के बेटे का था तिलक समारोह : राजीवनगर रोड नंबर 23 में राधेश्याम पांडेय रहते हैं. उनके बेटे पंकज का मंगलवार को तिलक था. रात में तिलक का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर पर चढ़कर हमला कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >