डिलिवरी के दौरान गर्भवती की नस कटी, जच्चे-बच्चे की मौत

पटना : पाटलिपुत्र स्थित सहयोग अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान एक महिला व पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी. मृतक महिला नेहरू नगर की रहने वाली 24 वर्षीय अंचल कुमारी है. परिजनों का आरोप है कि पेट की गलत नस कट जाने की वजह से महिला की मौत हुई है. […]

पटना : पाटलिपुत्र स्थित सहयोग अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान एक महिला व पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी. मृतक महिला नेहरू नगर की रहने वाली 24 वर्षीय अंचल कुमारी है. परिजनों का आरोप है कि पेट की गलत नस कट जाने की वजह से महिला की मौत हुई है.

वहीं, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गये और अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ.
देर शाम तक परिजन अस्पताल में शव रख हंगामा करते रहे. मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सहयोग अस्पताल के डॉक्टरों ने चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया था. डिलिवरी का समय जब नजदीक आया तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने को कहा. शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही महिला व बच्चे दोनों की मौत हो गयी.
क्या कहते हैं महिला के पति
सहयोग अस्पताल में चार दिन से मेरी पत्नी का इलाज चल रहा था. मौत से पहले पत्नी पूरी तरह से ठीक थी. जब ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के बारे में हमने वहां के स्टाफ से पूछताछ की तो पता चला कि सर्जरी के समय गलत नस कट जाने से काफी ब्लड निकल गया और ओटी में ही मौत हो गयी. डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से पत्नी की मौत हुई है.
– प्रशांत कुमार मिश्रा, मृतक महिला के पति.
अस्पताल कर्मी का पक्ष
अस्पताल के नंबर पर अस्पताल का पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो रिसेप्शन पर मौजूद ज्योति कुमारी ने फोन उठाया. जब अस्पताल के निदेशक व जिम्मेदार डॉक्टर से बात करने के लिए नंबर मांगा गया तो उन्होंने मना कर दिया.
ज्योति ने कहा कि कोई भी डॉक्टर नहीं चाहता कि उसके मरीज की मौत हो. जिस महिला की मौत हुई उसके लिए डॉक्टरों की टीम लगी थी. रही बात डॉक्टर से बात की तो मैं आपका मैसेज दे दूंगी, लेकिन बाद में वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >